देशभर के वाहन चालकों को 15 अगस्त 2025 से बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब सिर्फ ₹3000 में वार्षिक टोल पास मिलेगा। यह पास 200 ट्रिप तक टोल फ्री सफर की सुविधा देगा। आइए जानते हैं नई FASTag योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब:
सिंगल ट्रिप को कैसे काउंट किया जाएगा?
- यदि आप एक्सप्रेसवे (जैसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) से यात्रा कर रहे हैं, जहाँ सिर्फ एक एंट्री और एग्जिट पॉइंट होता है, तो यह एक ही ट्रिप मानी जाएगी।
- अगर आप किसी ऐसी सड़क पर यात्रा कर रहे हैं, जहाँ कई टोल बूथ हैं (जैसे दिल्ली से हरिद्वार), तो हर टोल क्रॉस करने पर एक ट्रिप गिनी जाएगी।
🔁 उदाहरण: दिल्ली-हरिद्वार (4 टोल) = 4 ट्रिप (वन वे), 8 ट्रिप (राउंड ट्रिप)
क्या यह पास स्टेट हाईवे पर भी मान्य होगा?
❌ नहीं।
यह योजना केवल नेशनल हाईवे (NHAI) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर लागू होगी।
स्टेट हाईवे पर FASTag से टोल पहले की तरह कटता रहेगा।
क्या दो अलग-अलग रिचार्ज करने होंगे?
✅ हां।
- वार्षिक टोल पास केवल NHAI/NE पर मान्य होगा।
- स्टेट हाईवे और पार्किंग शुल्क के लिए आपका FASTag वॉलेट अलग से रिचार्ज रहना जरूरी है।
200 ट्रिप या एक साल खत्म होने के बाद क्या होगा?
- वार्षिक पास की वैधता रिचार्ज की तारीख से 1 साल तक होगी।
- अगर 200 ट्रिप पहले ही पूरी हो जाती हैं, तो टोल आपके FASTag बैलेंस से कटेगा।
- पास अपने आप बंद नहीं होगा, बस फ्री ट्रिप सीमा समाप्त हो जाएगी।
क्या एक पास कई वाहनों में इस्तेमाल हो सकता है?
❌ बिलकुल नहीं।
- यह पास सिर्फ एक वाहन के लिए होता है।
- अगर आप इसे किसी दूसरे वाहन में यूज़ करते हैं, तो पास ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाएगा।
क्या SMS के जरिए अलर्ट मिलेगा?
✅ हां।
- RajmargYatra App में मोबाइल नंबर रजिस्टर करते समय आपको पास से जुड़ी सभी सूचनाएं SMS के माध्यम से मिलेंगी।
क्या इसके लिए नया FASTag लेना होगा?
❌ नहीं।
- यदि आपकी गाड़ी पर लगा पुराना FASTag सही से काम कर रहा है और ब्लैकलिस्टेड नहीं है, तो उसी पर नया पास एक्टिव हो जाएगा।
क्या पास लेना ज़रूरी है?
✅ नहीं।
- अगर आपको लगता है कि आपकी टोल यात्रा का खर्च सालाना ₹3000 से कम है, तो आप पुरानी FASTag प्रणाली से ही चल सकते हैं। पास लेना वैकल्पिक है।
वार्षिक पास कैसे बनवाएं?
आप इस पास को ऑनलाइन बनवा सकते हैं:
- RajmargYatra Mobile App या
- NHAI की आधिकारिक वेबसाइट
(जल्द ही लिंक एक्टिव होंगे)
नई FASTag योजना से भुगतान कैसे होगा?
- FASTag तो किसी भी UPI प्लेटफॉर्म से रिचार्ज होता है, लेकिन यह वार्षिक पास सिर्फ RajmargYatra App या वेबसाइट से ही बनेगा।
- पेमेंट कन्फर्मेशन के बाद पास ऑटोमैटिक एक्टिवेट हो जाएगा।
📌 निष्कर्ष:
FASTag आधारित यह नई योजना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो फ्रीक्वेंट ट्रैवलर हैं। इससे पैसे की बचत तो होगी ही, साथ में सफर भी और आसान हो जाएगा।