वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर की समृद्धि और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। यहाँ की हर गतिविधि शुभ-अशुभ फल देती है।

अगर बिना वजह गैस जलाते समय ब्लास्ट जैसी आवाज आती है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक नुकसान का संकेत हो सकता है।

रोटी बार-बार जलने लगे तो यह मानसिक तनाव, क्लेश या घर के किसी सदस्य की चिंता को दर्शाता है।

अगर रसोई में बार-बार पानी गिरता है या बिना कारण फैलता है, तो यह आर्थिक हानि का संकेत माना जाता है।

नमक गिरना अक्सर घर में किसी वाद-विवाद या तनाव की आहट मानी जाती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

अगर बार-बार प्याज या लहसुन सड़ जाएं तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और किसी बड़े रोग की संभावना दर्शाता है।

रसोई में बार-बार चावल गिरना देवी लक्ष्मी के जाने का संकेत हो सकता है। इसे शुभ नहीं माना जाता।

रसोई को रोज़ साफ रखें, पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवाएं और नियमित रूप से कपूर व तुलसी का धुआँ करें।

किचन में पीला या नारंगी रंग उपयोग करें, सुबह दीपक जलाएं और भगवान अन्नपूर्णा का स्मरण करें।

रसोई में होने वाली छोटी घटनाएं संकेत देती हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें और उचित वास्तु उपाय अपनाएं।